एमडी न्यूज
क्राइम रिपोर्टर प्रभारी शुभम सोनी
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर देवर, सास, ससुर और पति के खिलाफ हत्या का मुकदद्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आगरा की रहने वाली मृतका की साढ़े 3 महीने पहले मथुरा के रहने वाले युवक से शादी हुई थी।

ब्लेड से गला काटकर की हत्या

आगरा के गोकुल धाम कॉलोनी नंद लालपुर खंदौली की रहने वाली 19 साल की करिश्मा की उसके ससुराल में ही रविवार की सुबह ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद देवर दीपक ने खुद भी अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

वारदात के बाद करिश्मा के ससुराल वालों ने सबूत मिटाने के लिए ब्लेड को चूल्हे की जलती आग में फेंक दिया था, जबकि वारदात की जगह को पानी से धोकर साफ़ कर दिया था। पुलिस को भी वारदात की सुचना अस्पताल से मिली थी।

सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी शादी

मृतिका करिश्मा के मौसा पप्पू ने बताया कि कटैलिया बघाई के रहने वाले प्रमोद से उन्हीं ने रिश्ता कराया था। प्रमोद फरीदाबाद की एक कंपनी में A C का काम करता है। करिश्मा की शादी 1 नवंबर को बलदेव में हुए सामूहिक विवाह समरोह में हुआ था। पप्पू ने बताया दो बहनों की शादी की बात भी गलत है। करिश्मा की मौसी ने बताया देवर दीपक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की विरोध किया तो गला काट दिया। शव देखा तो गर्दन बहुत थोड़ी सी जुड़ी है पूरी कटी हुई है।

भाई ने कहा सुबह 8 बजे हुई थी बात

पोस्टमॉर्टम गृह पहुंचे करिश्मा के भाई गगन ने बताया वह 2 भाई और 3 बहन थे, यह दुसरे नंबर की बहन थी। गगन ने बताया रविवार की सुबह 8 बजे बहन का फोन आया कहा लेने नहीं आ रहा, इस पर मैंने मजाक करते हुए कहा नहीं में नहीं लेने आ रहा। इसके बाद मम्मी ने फोन ले लिया। दोनों ने दस मिनट तक हंसी मजाक करते हुए बात की कुछ भी गलत नहीं लगा। लेकिन दस बजे दरोगा जी का फोन आया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गयी है।

पुलिस की पूछताछ में सच आया सामने

करिश्मा और उसके देवर दीपक को घायल अवस्था में लेकर ससुर ज्वाला प्रसाद, सास अंगूरी देवी और पति प्रमोद उर्फ़ कालू लेकर नजदीक के अस्पताल में पहुंचे। जहां वह वारदात से अनभिज्ञ बने रहे। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो अस्पताल पहुंची पुलिस से कहा कि अज्ञात नकाबपोश बदमाश वारदात कर फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने घर की छानबीन की तो चूल्हे की जलती आग से ब्लेड और छत पर खून के धब्बे धोकर सुखाये गए गद्दे मिले। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो सब कुछ उगल दिया।

मुकदद्मा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने मृतिका करिश्मा के पिता की तहरीर पर देवर दीपक, ससुर ज्वाला प्रसाद, सास अंगूरी देवी और पति प्रमोद के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद करिश्मा का शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद वह शव को लेकर आगरा चले गए। देवर दीपक का आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जबकि पति, सास और ससुर हिरासत में हैं।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed