रिपोर्टर मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं

एम डी न्यूज़

(बदायूं) सहसवान-: सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोर 12 फरवरी 2026 को लापता हो गया है। गिरीश नाम का यह किशोर दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान से खाना खाने के लिए घर जा रहा था, तभी से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसके पिता दयाराम ने सहसवान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गिरीश ग्राम रसूलपुर बेला में अपनी चक्की और परचूनी की दुकान चलाता है। घटना वाले दिन वह दुकान से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से परिवार के सदस्यों ने उसकी लगातार तलाश की है।

परिजनों ने अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों और आने-जाने वाले लोगों से गिरीश के बारे में पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

कोई जानकारी न मिलने पर, प्रार्थी दयाराम ने पुलिस से संपर्क किया और अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। सहसवान इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है, मामले की जांच की जा रही है।

लापता गिरीश का हुलिया इस प्रकार है: उसकी शारीरिक बनावट छर्रहरी है और रंग सांवला है। उसकी लंबाई 5 फीट 1 इंच है और चेहरा लंबा है। उसने काली हाफ बनियान और काली पैंट पहनी हुई थी, पैरों में चप्पलथी।

वह मानसिक रूप से स्वस्थ है और उसके हाथ में स्टील का कड़ा है। उसकी गर्दन के पीछे और उल्टी कमर की तरफ दाद का निशान है। वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। और कश्यप जाति से संबंधित है।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *