एमडी न्यूज गोंडा रिपोर्टर- अजीत यादव के साथ मनकापुर से बृजेश मिश्रा की रिपोर्ट


गोण्डा- जिले के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ढडुवा कुतुबजोत गांव से एक साथ चार बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। जिससे घर परिवार में हाहाकार मचा हुआ है, परिजनों का हाल बेहाल है।घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर खोडारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। लापता बच्चों में 10 वर्षीय विश्व प्रताप विश्वकर्मा, 7 वर्षीय कृष्णा शर्मा, 5 वर्षीय शिव संत उर्फ दिवांशु और 7 वर्षीय रितेश शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोंडा पुलिस की अपील खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ढढुवा कुतुब जोत थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के चार बच्चे उम्र लगभग 10 वर्ष से 7 वर्ष तक हैं जो कई घंटो से गायब है यदि किसी सज्जन व्यक्ति को दिखे तो कृपया इस नंबर पर बताने का कष्ट करें।
थाना प्रभारी खोडारे – 73181 23935

क्षेत्राधिकारी मनकापुर 9454401376
9582723905
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी 9454402441
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
9454401053
इन बच्चों की शीघ्र तलाश में गोंडा पुलिस का सहयोग करें
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed