बाराबंकी: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आकर कल से आंदोलन का फूंकेंगे बिगुल। 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एक्स (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा,वहीं 23 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी बेसिक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे साथ ही जो भी शिक्षक साथी बोर्ड एग्जाम ड्यूटी में है वो भी काली पट्टी बाध कर ही ड्यूटी करेंगे जबकि 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से चार बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बाराबंकी पर धरना दिया जाएगा और बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा और फिर भी सरकार नहीं चेती तो मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली में महारेैली (तिथि शीघ्र घोषित होगी) में शिक्षकों की ताकत का आभास सरकार को कार्य जाएगा। ज़िले स्तर पर इस आंदोलन का संचालन अशोक कुमार सिंह जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, पवन कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शहनाज परवीन जिला अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के संयुक्त निर्देशन में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *