MD News – बहुआयामी समाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वालेबुढ़ाना, मुजफ्फरनगरमेरठदेश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज मेरठ के शताब्दी नगर स्थित नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।प्रधानमंत्री यहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे, जिससे आम जनता को मिलने वाली आधुनिक और तेज रफ्तार परिवहन सुविधा का अनुभव स्वयं करेंगे।इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग ₹12,930 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, परिवहन, शहरी विकास और अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे।मेरठ में मेट्रो और नमो भारत सेवा की शुरुआत से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें MD News के साथ।

