चोरी का माल बरामद होने के संबंध में दो आडियो शोशल मीडिया पर हो रहे वायरल।
रिपोर्ट-सौरभ चौहान
बदायूं।बता दें की थाना बिनावर क्षेत्र के गांव गुरपुरी चंदन निवासी मुजीबुल हसन ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया की उनका मकान गांव में बना हुआ है जिसमें धर्म कांटा कंप्यूटर इनवर्टर बैटरी एक कुंतल 10 किलो वजन के लोहे के माप बांट पीड़ित ने बताया उसी में मेंथा आयल फैक्ट्री का पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था जिसमें चैन मोटी वाली चेन कुप्पी भारी भारी एंगल सहित अन्य सामान भी था वह नए घर में निवास कर रह रहे थे और पुराने घर में सारा सामान भरकर ताला लगा दिया था।

घटना 29 दिसंबर 2025 को रात्रि किसी समय अज्ञात चोरों ने मकान की पीछे वाली दीवार काट कर चोरी कर ली जिसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर पुलिस को दी आरोप है कि तब पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आर्थिक सांठगांठ कर थाने से छोड़ दिया था जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए पीड़ित ने बताया कि वह थाना सिविल लाइन क्षेत्र की शहीद भगत सिंह नवादा चौकी क्षेत्र के नवादा स्थित गुड्डू की दुकान पर जाकर गुड्डू से मिला तो उसने दुकान मालिक से पूछा यह सामान तुम्हारे पास कैसे आया यह सामान हमारा चोरी हो गया था तो दुकानदार ने बताया तुम्हारे गांव के ही अजमल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुझे बेचा था ।

इसके बाद पीड़ित ने थाना प्रभारी को यह बात बताई तो पुलिस ने चोरी का माल बेचने वाले युवक अजमल को गांव से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई जिसके बाद एक नेता के कहने पर आर्थिक साथ गांठ कर आरोपी को थाने से छोड़ दिया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गई थी पीड़ित ने बताया पुलिस ने शनिवार को चोरी के आरोपी को पड़कर चोरी की गंभीर धाराओं में कार्यवाही न करके बिना माल बरामद किए आरोपी का 151 की मामूली कार्यवाही में चालान कर दिया फिलहाल पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं नवादा में स्थित कबाड़े की दुकान मालिक से बातचीत संबंधित दो आडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दुकानदार पीड़ित को बता रहा है कि आरोपी चोरी कर माल उसकी दुकान पर बेचने लाया जिसका बजन लगभग दो कुंटल था जब पुलिस में खबर होने के बाद उसने हमें फोन कर बताया कि माल दुकान से हटा दो थाने में रिपोर्ट हो गई है । वार्तालाप के दोनों आडियो बिनावर पुलिस की कार्यशैली और चोर के खिलाफ की गई कथित कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं ।उक्त संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ था जिसके कारण उसे 151 में भेजा गया है।
