बाराबंकी जनपद के टिकैत नगर क्षेत्र में बुधवार को हृदय विदारक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत मृतका की पहचान -कामिनी रावत पुत्री स्वर्गीय रामू रावत निवासी उफरौली के रूप में हुई है। जो कक्षा -10 की बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। अभिषेक अपनी बहन कामिनी को बाइक से परीक्षा केंद्र ले जा रहा था। तभी उफरौली गांव के पास टिकैत नगर रोड पर एक टेंट लदा ट्रैक्टर ट्राली जा रहा था उसी दौरान अभिषेक की बाइक ओवर टेक करते समय अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे कामिनी ट्रॉली के नीचे आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण की काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने -शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *