एमडी न्यूज प्रभारी गोंडा- अजीत कुमार यादव

गोंडा-( कौड़िया)- जनपद गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र में 6 दिन से लापता युवक का शव नदी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। बसभरिया निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार का शव रामापुर पुल के पास टेढ़ी नदी में मिला। शव घर से करीब 3 किलोमीटर दूर नदी में देखा गया।राहगीरों ने नदी में शव उतराते हुए देखा तो तुरंत कौड़िया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाकर शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने 20 फरवरी को कौड़िया थाने में संजय कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद से पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। परिवार वालों के मुताबिक, संजय कुमार पत्थर कटाई का काम करता था और नशे का आदी भी बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कौड़िया थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed