बाराबंकी।विवाह के दिन यदि चमेली का पौधा रोपित किया जाए तो यह पति पत्नी के बीच प्यार और समर्पण को बढ़ावा देता है साथ ही परिवार में सुख शांति भी लाता है।इसलिए विवाह के दिन एक चमेली का पौधा अवश्य रोपित किया जाए।उक्त विचार जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने विकासखंड देवा के ग्राम चचेड़ा मजरे माधौपुर निवासी पूर्व प्रधान समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद यादव की पुत्री अन्नू यादव उर्फ पूजा के जयमाल कार्यक्रम के उपरांत वर वधु को एक चमेली का पौधा भेंट करते समय महिष्मति रिजार्ड किसान पथ निकट जबरीकला में व्यक्त किए साथ ही वर वधु को आशीर्वाद भी दिया।इससे पूर्व चेयरमैन ने देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव की पुत्री शिखा यादव के विवाह समारोह आर बी एन ग्लोबल स्कूल अनौरा कला किसान पथ इंदिरा कैनाल लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख को एक आम और एक चमेली का पौधा भेंटकर वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।समाज में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। चेयरमैन श्री यादव ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से जीवन रक्षार्थ एक पौध रोपण अभियान चलाकर तिलक व शादी समारोह,मुंडन संस्कार,वर्ष गांठ,तेरहवीं संस्कार तथा राष्ट्रीय व धार्मिक पर्वों पर पौध रोपण कर इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि जब तक हम आप सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक स्वस्थ जीवन जीना असंभव है।इन अवसरों पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सतीश यादव,जिलाध्यक्ष संजय यादव,समाजसेवी महेश प्रसाद यादव,अध्यापक उमेश यादव,कुंवर हेल्थ एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक उमेश यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, एडवोकेट सुरेश चंद्र यादव,टिकरिया प्रधान राजेंद्र यादव,समाजसेवी शिवा,डाक्टर रंजीत कुमार यादव,जितेंद्र कुमार यादव ,सत्यवान सिंह,श्रवण कुमार,अम्बरीष यादव,चंद्र शेखर सिंह, पुष्पेंद्र यादव, अजेंद्र यादव ,शैलेंद्र यादव, अरविंद यादव, अजय यादव, सुशील यादव,सत्येंद्र यादव,अभिषेक यादव, राज यादव,युवराज यादव, राजवीर यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *