एमडी न्यूज़ संवाददाता मुनेश कुमार तहसील प्रभारी सहसवान बदायूं।

(बदायूं)उघैती-: उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसे में हाई स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उघैती थाना क्षेत्र के बाला किशनपुर गांव के पास हुई, जब दोनों छात्र परीक्षा देकर लौट रहे थे।

मृतक छात्र की पहचान मुजरिया थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी 15 वर्षीय सुरजीत पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। उसके साथ घायल हुआ छात्र अरविंद भी 15 वर्ष का है और उसी गांव का निवासी है। दोनों इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओइया हाईस्कूल के छात्र थे।

छात्र उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा स्थित शर्मा इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे। बाला किशनपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उधैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed