एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा-अजीत यादव

गोंडा- जनपद के कर्नेलगंज–कटरा मार्ग स्थित खजुहा मोड़ हनुमान मंदिर के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हरि कुमार और केसरी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं कार सवार हरिशंकर रस्तोगी (निवासी – बलरामपुर) तथा बाइक पर सवार एक युवती भी चोटिल हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed