एम डी न्यूज अनिल यादव मवई अयोध्या की रिपोर्ट
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विकास के नये – नये आयाम मूर्तरूप ले रहे हैं, विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा विधायक रामचंद्र यादव के लिए पढ़ा गया शेर सवा लाख से एक लड़ाऊ की गूंज अभी ठंढी नहीं पड़ी थी कि इसी बीच रुदौली प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र होने जा रहा है जहाँ एक माह बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां शुरू होने वाली हैं विधायक रामचंद्र यादव की मांग पर देश और प्रदेश की सरकारों द्वारा रुदौली विधानसभा पर अपनी नजरें इनायत कर रखी हैं, प्रदेश स्तर से जारी होने वाली चुनिंदा योजनाओं में रुदौली का नाम आना लगातार जारी है पिछले कई माह से सरयू नदी के किनारे एक दर्जन ग्राम सभाओं की हजारों हेक्टेयर भूमि पर जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए तराई इलाके में पंपिंग स्टेशन का निर्माण जारी है सरकारी आंकड़ो के मुताविक रुदौली विधानसभा में स्थापित हो रहे पंपिंग स्टेशन की क्षमता के मुकाबले केवल मुख्यमंत्री जी के गृह जिले गोरखपुर में इस प्रकार का दूसरा पंपिंग स्टेशन बन रहा है इसके अलावा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में इस गुणवत्ता और क्षमता का पंपिंग स्टेशन नहीं है, विधानसभा के इसी सत्र में पटरंगा ग्राम में 23 करोड़ 11 लाख 13 हजार की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्बीकृति के बाद निर्माण हेतु 50% धनराशि जारी हो गयी है रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें बताया कि सामूहिक विवाह के प्रति जन मानस में बढ़ते विश्वास और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए मा. मुख्यमंत्री और मा. मंत्री समाज कल्याण से अनुरोध किया था जिसे स्बीकर कर लिया है आगामी मार्च में लगभग 1.5 करोड़ की लागत से आयोजित होने वाले शादी समारोह के लिए पुनः स्बीकृत मिल गयी है, ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पिछले माह 23 जनवरी को आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज मैदान माँजनपुर मवई में संपन्न हुआ था और मध्य मार्च में पुनः आयोजन की तैयारियां शुरू होने वाली हैं पूर्व जिला मंत्री राम प्रेस यादव ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी कन्याओ के बैंक खाते में 60000 साठ हजार रुपया और मुख्यमंत्री जी की ओर से 25000 पचीस हजार रुपया का ग्रहस्थी का सामान उपहार स्वरुप दिया जायेगा पिछले माह संपन्न हुई 127 शादियों का पैसा बेटियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी साठ हजार रुपया पहुंच रहा है, पिछले दिनों मवई और रुदौली ब्लॉक सहित माँ कामाख्या नगर पंचायत और रुदौली नगर पालिका परिषद की बेटियों ने काफ़ी संख्या में सामूहिक बिबाह कार्यक्रम में शादी हेतु आवेदन किया था परन्तु कम वजट के चलते 127 बेटियों की शादी हुई थी अब बजट बढ़ जाने से पहले से आवेदन करने वाली बेटियों के सपनों को साकार होने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed