एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
खंड शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत पटेल नगर चौराहा (अखित्यारपुर) स्थित आरकेएसएनपी पब्लिक स्कूल में यूकेजी की 6 वर्षीय छात्रा से कथित मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित छात्रा मानवी, पुत्री देशराज, निवासी जगदीशपुर मजरे फेलसंडा की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया।

परिजनों के अनुसार छात्रा के दोनों कंधों पर गंभीर चोट के निशान हैं। अभिभावक देशराज ने प्रशासन को लिखित शिकायत देने की बात कही है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय प्रबंधन से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिल सका। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *