एम डी न्यूज़ सौरभ चौहान की रिपोर्ट

बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संगठन विस्तार के तहत बदायूं जनपद के गांव स्वरूपपुर निवासी ऋषभ सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। युवा प्रदेश प्रभारी/अध्यक्ष अनूज सिंह ने ऋषभ सिंह को भाकियू का युवा उपाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यशैली और मेहनत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि वे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों और किसान हित के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed