बाराबंकी। जनपद की ग्राम पंचायत बेरी स्थित अरोग्य मंदिर की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात एनएम नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं, जिसके कारण केंद्र समय से नहीं खुलता और मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अरोग्य मंदिर परिसर में गंदगी फैली हुई है, चारों ओर घास उगी हुई है और शौचालय में जाले लगे हैं। इतना ही नहीं, प्रसव कक्ष पर ताला लटका मिला, जिससे आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


बताया जा रहा है कि शशांक त्रिपाठी, जिला अधिकारी बाराबंकी, द्वारा सभी अरोग्य मंदिरों को समय से संचालित करने तथा प्रतिदिन कम से कम दस मरीजों की मॉनिटरिंग सूची उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद बेरी स्थित केंद्र पर इन आदेशों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्ट कृष्णानंद वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed