MD News – बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढाना (मुजफ्फरनगर)

बुढाना, जनपद मुजफ्फरनगर
देर रात्रि में क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में थाना प्रभारी सुभाष अत्री, समस्त चौकी इंचार्ज व पुलिस दल के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।


विशेष निर्देश:
कस्बे में प्रमुख मार्गों पर विशेष रूट डायवर्जन व निगरानी।
दोपहिया वाहनों पर स्टंट/उड़नबाजी करने वालों पर सख्त चालान कार्रवाई।
नशे में वाहन चलाने वालों की मौके पर जांच कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई।
देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान।
पूर्व में हुए बड़े हादसों को ध्यान में रखते हुए लापरवाही पर “जीरो टॉलरेंस” नीति।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि होली के उल्लास में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए गलत तरीके से वाहन चलाने या नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर तुरंत उचित कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार को शांति व सौहार्द के साथ मनाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *