एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस ने आज दिनांक 02.03.2026, को रात्रि मे संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 04,पिस्टल 05,जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे, 02,जिंदा कारतूस 315,बोर व 01 गाड़ी बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *