कमल कुमार के आवास पर पहुंचकर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा व वरिष्ठ समाजसेवी, दुग्ध उत्पादन के सहकारी के परिवार ने भी पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

नसीम अहमद

स्योहारा। दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति मुरादाबाद के उप सभापति कमल कुमार की बहन पंकज कुमारी की बीमारी के चलते 24 फरवरी को देहांत हो गया था। जिसमें सोमवार को कमल कुमार की आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें श्रद्धांजलि अर्पित करने आए धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा,ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा,किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत, सिंचाई विभाग के अध्यक्ष शूरवीर सिंह,योगेश कुमार,कृष्ण कुमार ढाका,भूपेंद्र सिंह आदि ने पहुंचकर चित्र पर पुष्प वर्ष का श्रद्धांजलि अर्पित की। और 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति मुरादाबाद के उप सभापति कमल कुमार ने बताया कि मेरी बहन पंकज कुमारी का 24 फरवरी को बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया था। ईश्वर की यही इच्छा थी।
इस मौके पर धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा,ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज वर्मा,किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत,सिंचाई विभाग के अध्यक्ष शूरवीर सिंह,कृष्ण कुमार ढाका,योगेश कुमार,महेंद्र पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह,केहर सिंह व दुग्ध उत्पादन सहकारी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed