रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
रामपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 4 मार्च को किला परिसर स्थित राजा लाइब्रेरी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश साझा किया।
यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर और शहर कांग्रेस कमेटी रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। समारोह में निक्कू पंडित, शारीब अली खां (पीसीसी सदस्य) सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बफर अली खान उर्फ हारून खान ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह पर्व आपसी भेदभाव को मिटाकर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी और रामपुर की सांझी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
रिपोर्ट: रफीउल्लाह खान, जिला ब्यूरो चीफ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed