एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर।थाना तितावी। क्षेत्र अवगत करा दे कल दिनांक 04.03.2026 को थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों मे पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा मौके पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था कायम की गयी तथा दोनों पक्षों से 02-02 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा वीडियों की जांच कर अन्य अभियुक्तों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

