एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापुरी मुन्ताज अली राष्ट्रीय आय एवं योग्यता अधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को विद्यालय पर छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ,ग्राम प्रधान भटौली, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल शामिल हुए।छात्रों को प्रेरित करते हुये खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने कहा कि इस तरह के छात्रों तैयारी शिक्षक द्वारा विद्यालयों में जरुर कराया जाए। इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाए ।इस अवसर पर छात्रों को माला पहनाकर साथ ही नोट बुक पेन देकर सम्मानित किया गया। दूसरी और इंस्पायर एवार्ड में सफल छात्र ,अंकन कुमार सिंह ,ओमप्रकाश केसरी को सम्मानित किया गया।बताते चले कि इन्सपायर एवार्ड में 10 हजार रुपये मॉडल बनाने के लिए उनके खाते में भेजा जाएगा। बतौर छत्रवृति परीक्षा में सफल छात्र को 1000 रुपये महीना 4 वर्षों तक कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई के लिए दिया जाएगा । वही ओंकार मिश्रा एवं श्रवण कुमार गुप्ता को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार त्रिपाठी, नोडल शिक्षक संकुल प्रदीप कुमार शुक्ल, सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह, सन्ध्या राय एवं स्मृति श्रीवास्त उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *