MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट Rampur: पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने किला परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शिकरत की। उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के होली मिलन शिविरों में जाकर लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। रामपुर में हमेशा से ही हिन्दू और मुस्लिम मिलकर होली मानते हैं। होली का पर्व साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल है। नवेद मियां ने कहा कि रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां ने होली के गीत और चारबैत लिखी थीं। उनके दौर से ही होली मिलन की परम्परा है। रियासत के भारतीय गणराज्य में विलय के बाद भी होली यह सिलसिला जारी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *