बहुयामी समाचार MD news के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट
इंदरगढ़ कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष नीलम सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना इन्दरगढ टीम द्वारा मारपीट/बलवा करना व जान से मारने की नियत से फायर करने वाले 08 नफर अभियुक्तगण को 01 अदद तमंचा 315 वोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 वोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 वोर व एक अदद बुलेट कारतूस 315 वोर सहित गिरफ्तार कर किया गया सराहनीय कार्य ।
वादी श्री श्यामजी नायक पुत्र श्री धर्मपाल निवासी ग्राम गुमदापुर थाना इन्दरगढ जिला कन्नौज द्वारा अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी व वादी के भाई विकाश व दोस्त अभिषेक व माँ गुमता देवी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डों व तमंचा के साथ मारपीट कर ईंट पत्थर फेंकना व जान से मारने की नियत से फायर करना तथा धमकी देते हुए चले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 05.03.2026 को थाना इन्दरगढ पर मु0अ0सं0 048/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/125/109 बीएनएस बनाम 1.सीतेन्द्र राजपूत पुत्र जगपाल सिंह आदि 15 अभियुक्तो के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के क्रम मे थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.जितेन्द्र सिंह फौजी उर्फ अभिषेक 2. प्रदीप कुमार उर्फ शीलू 3.रामकिशोर 4.पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ चौधरी 5.जीतेन्द्र उर्फ जीतू कुमार 6.जगपाल सिंह पुत्र जयराम 7.अमन राजपूत पुत्र मुन्शीलाल 8.युवराज सिंह उर्फ सल्लू को ग्राम गुमदापुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त युवराज सिंह उर्फ सल्लू पुत्र मानसिंह निवासी भरखरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज की निशानदेही से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद तमंचा 315 वोर व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 वोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 वोर व एक अदद बुलेट कारतूस 315 वोर प्राप्त किया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना इन्दरगढ से अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.जितेन्द्र सिंह फौजी उर्फ अभिषेक पुत्र जगपाल सिंह निवासी ग्राम खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 30 वर्ष ।
2.प्रदीप कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोनपाल उर्फ मुन्नु सिंह निवासी ग्राम खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 24 वर्ष
3.रामकिशोर पुत्र गंगाचरन निवासी खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 35 वर्ष ।
4.पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ चौधरी पुत्र विश्वपाल निवासी खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 22 वर्ष
5.जीतेन्द्र उर्फ जीतू कुमार पुत्र रामसिंह निवासी खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 23 वर्ष ।
6.जगपाल सिंह पुत्र जयराम निवासी खनियापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 55 वर्ष ।
7.अमन राजपूत पुत्र मुन्शीलाल निवासी ग्राम उटकपुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 22 वर्ष ।
8.युवराज सिंह उर्फ सल्लू पुत्र मान सिंह पाल निवासी ग्राम भरखरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 20 वर्ष ।


