मितौली खीरी, 6 मार्च 2026। कस्बा मितौली में मारपीट में चोटिल पीड़ित परिवार ने मितौली पुलिस पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। न्याय के लिए उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र लिखा है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र मितौली कस्बे का है जहां की निवासी तानों विधवा पत्नी कासिम का बच्चो की लैट्रीन करने को लेकर कुछ विवाद हो गया था जिसमें महिला का आरोप है कि आकाश पुत्र लाखन नदीन पुत्र सरफू आमीन पुत्र सरफू, लाखन पुत्र अहमद, प्रार्थिनी के घर पर एक राय होकर लाठी डण्डा व आकाश लोहे की राड लेकर आये और महिला को मारने पीटने लगे।

महिला के शोर मचाने पर शेर अली दामाद रहीसा पत्नी शेर अली कलाम पुत्र कमाल नाती, बचाने आये तो विपक्षी गण ने उन्हे भी मारा पीटा। विपक्षी गण की मार पीट से महिला व उसके दामाद शेर अली, नाती कलाम, पुत्री रहीसा को काफी चोटे आयी है। महिला के सिर पर काफी चोटे आयी है तथा शेर अली का पैर टूट गया है तथा रहीसा के कमर पर अधिक चोट आयी है। पीड़िता के अनुसार घटना की थाने पर सूचना दिया तो थाने की पुलिस द्वारा साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल मोतीपुर में हुआ तथा हालत गम्भीर होने के कारण लखनऊ रिफर किया गया जहां इलाज हुआ। इलाज के पर्चे प्रार्थना पत्र के साथ सलंग्न है।


पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *