बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर भूड़ में शुक्रवार सुबह कुछ दबंगों ने एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव कमलपुर भूड़ निवासी टिंकू यादव पुत्र उलफत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह वह आधार कार्ड लेने के लिए पास के गांव क्यावली को पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए गांव के कुछ दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत उघैती थाना पुलिस से की। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *