आज दिनांक 06.03.2026 को थाना कपसेठी थाना पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 033/2026, धारा 85/80(2)/108 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त अच्छेलाल यादव उर्फ गोरख (मृतका आंचल यादव का पति) तथा अभियुक्ता मुन्नी देवी पत्नी लल्ली यादव (मृतका की सास) को मुखबिर की सूचना पर कुरू तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 04.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना कपसेठी पर लिखित सूचना दी गई कि उनकी पुत्री आंचल यादव का विवाह दिनांक 17.05.2025 को अच्छेलाल यादव पुत्र लालमन यादव, निवासी ग्राम भगवतीपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी के साथ हुआ था। विवाह के पश्चात से ही पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे।

दिनांक 04.03.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे मृतका ने अपनी मां को फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे मार डालेंगे। इसके लगभग एक घंटे बाद ससुराल पक्ष द्वारा सूचना दी गई कि उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर वादिनी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुँची, जहाँ उनकी पुत्री घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। वादिनी को विश्वास है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी पुत्री की हत्या की गई है।

वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई तथा मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *