लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामदः खीरी के मितौली में पुलिस ने की कार्रवाई।
मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली में पुलिस मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में मितौली पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।
पुलिस टीम ने भीखमपुर तिराहे के पास से नासिर पुत्र मकबूल को गिरफ्तार किया। नासिर निवा टांडा (कस्ता), थाना मितौली, जनपद का निवासी है और उसकी उम्र 23 वर्ष है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की।
इस संबंध में कोतवाली मितौली में मुOअOसO 099/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उदयवीर यादव, हेड कांस्टेबल रामदेव वर्मा, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल यशवंत सिंह शामिल थे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम।
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *