लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।

मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षताः अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ( CHO), स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत से ही सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक तैयब सिद्दीकी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अमित सक्सेना, और फार्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार वर्मा, सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम।
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *