फतेहाबाद ,में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता द्वारा पत्रकार परिचय एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार भाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने उपस्थित सभी पत्रकारों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्षों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया तथा स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गणेश बघेल, अभिषेक गोयल, गोविंद यादव, कामेश यादव, शांति यादव, रजत यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *