*रिपोर्टर :- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर) विकासखंड बेहजम के चौराहे पर उस समय चिंता की स्थिति बन गई जब दो इंटर कॉलेजों की छुट्टी के समय एक ओवरलोड गन्ना ट्रक बेखौफ गुजरता हुआ नजर आया। जिस समय सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय से घर लौटते हैं, उसी समय इस तरह के ओवरलोड वाहनों का गुजरना किसी बड़े हादसे को दावत देता दिख रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बेहजम चौराहे से ओवरलोड गन्ना ट्रक निकलते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। सबसे अधिक खतरा उस समय रहता है जब विद्यालयों की छुट्टी होती है और सड़क पर बच्चों की भीड़ रहती है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों के छुट्टी समय पर ऐसे ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। फिलहाल प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है कि आखिर कब तक ऐसे ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *