एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर सेवापूरी मुन्ताज अली
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विकास खंड सेवापुरी के सभागार में विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और बेसिक शिक्षा के द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शासन के द्वारा विद्यालय में संचालित योजना के क्रियान्वयन के उद्देश्य लिये हुय एक उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि विवेक मिश्र, ग्राम प्रधान राम राज पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कम्पोजिट गैरहा के छात्रा ने स्वगत गीत से अतिथियो का स्वागत किया। उद्घाटन उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है इसकी झलक काशी सांसद प्रतियोगिता में देखने को मिलती है।

ग्राम प्रधान अपने गांव के विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाये। खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने स्वागत और विषय स्थापना को बताते हुए यह बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों में भाषा,गणित के निपुणता के साथ उसके लिये विद्यालय को आनंद दायीं बनाने हेतु ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 स्थापना सुविधा के सम्बंध में विस्तार से बताया । आगे एस.आर.जी. कुंवर भगत सिंह, ए.आर.पी. शशि प्रकाश राय, राकेश विंद. वीरेन्द्र पांडेय. नितिन कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में चलाए जा रहे योजनाओं एवं सुविधा ग्रांट के विषय मे विस्तार से जानकारी दिया।

दूसरी ओर इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छत्रवृति परीक्षा में जिस विद्यालय से छात्र सफल हुये उन विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मुख्य अतिथि द्वारा मालार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन ए.आर.पी. हिंदी आशुतोष कुमार मिस्र द्वारा किया गया।अंत मे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार सिंह द्वारा आभार व्यक्त के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुआ।
