फतेहपुर बाराबंकी: ब्लॉक संसाधन केंद्र फतेहपुर परिसर में सोमवार को एसएमसी अध्यक्ष और सचिवों की संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। फतेहपुर ब्लॉक के सभी गांवों के अध्यक्ष,सचिव और प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमें आत्म मंथन की आवश्यकता है । हम जो भी काम कर रहे हैं ईमानदारी से करें जबकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ० राकेश सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य समय-समय पर हो रहे बदलावों एवं नवीन गतिविधियों से परिचय कराना होता है।

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने कार्यशाला की उपयोगिता पर संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से हम प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं उनके निदान का प्रयास करते हैं। कार्यशाला के प्रशिक्षक रामबदल मौर्य, रोहित कुमार, सत्येंद्र वर्मा, डॉ० बनवारी लाल ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त मंत्री अयोध्या मंडल अर्जुन प्रसाद,महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लीलावती, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री डॉ० अशोक कुमार यादव, ज़िला संयुक्त मंत्री सल्पू राम, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चंद्र शर्मा, कमलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *