संवाददाता मुनेश कुमार एमडी न्यूज़ तहसील प्रभारी सहसवान बदायूं।

(बदायूं) सहसवान-:सहसवान ब्लॉक परिसर में 10 मार्च 2026 को नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत एक कृषक गोष्ठी और जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा ब्लॉक प्रमुख विक्रांत सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया।

इस मेले में जिला परियोजना समन्वयक ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सहायक विकास अधिकारी कृषि अंजार अहमद ने जैविक विधि से दीमक और फफूंदीनाशक रोगों की रोकथाम के तरीके बताए। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से फसल में पोषक तत्व प्रबंधन पर प्रकाश डाला।

डॉ. आर.एस. सिंह ने जैविक फसल में रोग और कीट नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर किसानों को मार्गदर्शन दिया।

ब्लॉक प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। इस कृषक गोष्ठी और जैविक किसान मेले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृषि रक्षा इकाई से यादराम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *