जनपद रामपुर ने आईजीआरएस रैंकिंग में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान । एमडी हिंदी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी आईजीआरएस श्री अनुराग सिंह के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस कार्यालय द्वारा जनशिकायतों का निस्तारण उच्च स्तर पर किया जा रहा है ।
उक्त के फलस्वरूप माह फरवरी–2026 में शासन स्तर पर की गई समीक्षा (मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट) में जनपद रामपुर ने आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । जनपद रामपुर विगत माह जनवरी में भी प्रथम स्थान पर रहा था ।
जनपद रामपुर में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है । विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को जनपदीय पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका गुणवत्तापरक निस्तारण किया गया ।
निस्तारित की गई शिकायतों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आईजीआरएस शाखा में नियुक्त निम्न कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया ।

  1. सतराज सिंह (प्रभारी निरीक्षक)
  2. उ0नि0 बालेन्द्र भूषण
  3. क0ऑ0 ग्रेड बी संजीव कुमार
  4. मु0आ0 नईम अहमद
  5. मु0आ0 सुभाषिनी
  6. म0आ0 पूजा गुप्ता
  7. आ0 वाशु देवल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed