रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 10 मार्च 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 मार्च दिन मंगलवार को एक वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की देख रेख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अधीक्षक डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला लखीमपुर खीरी के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अखिलेश शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा समस्त मानसिक रोगियों की जांच निशुल्क किया गया और निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टाफ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *