MD News – बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (SDM) कृष्ण कांत विश्वकर्मा से MD News बहुआयामी समाचार की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना स्थित कार्यालय में पहुंचे और उनसे क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों और विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।


इस अवसर पर MD News बहुआयामी समाचार चैनल की ओर से बुढ़ाना में मौजूद अमित कुमार विश्वकर्मा (पोकर) भी उपस्थित रहे। टीम ने मिलकर नवनियुक्त एसडीएम का स्वागत किया और उन्हें बुढ़ाना में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान रोहित जैन ने नगर पंचायत बुढ़ाना में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के विषय में विस्तार से बातचीत की। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत में अब तक कराए गए कार्यों की फाइलों और प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की तथा सभी कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर प्रशासन की विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर MD News बहुआयामी समाचार परिवार की ओर से SDM कृष्ण कांत विश्वकर्मा को स्मृति-चिन्ह (प्रतिमा) भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें “वेलकम टू बुढ़ाना” कहकर अभिनंदन किया गया।
बताया गया कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर मीडिया और प्रशासन के बीच संवाद अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो सके।

हमारे चैनल से जुड़े रहने के लिए अभी हमारे यूट्यूब चैनल फॉलो करें multidimensionalnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed