MD News – बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन दभेड़ी वाले
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर

भोपा / मुजफ्फरनगर।
जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में पूर्व प्रधान के पुत्र की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोटो के साथ एडिटिंग कर पूर्व प्रधान के पुत्र के हाथ में तमंचा दिखाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार यह फोटो पूरी तरह से फर्जी तरीके से तैयार की गई है, जिससे युवक की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी इसको लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह किसी की छवि खराब करने की कोशिश न कर सके।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *