आज सुबह 11:00 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कॉलोनी कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल
जिलाधिकारी से रामपुर
मिलने जिला कलेक्टर
पहुंचे वहां पहुंचकर प्रतिदिन मंडल ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एक ज्ञापन प्रेषित किया.इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि जनपद रामपुर में
जिला चिकित्सालय में 600 बेड़ मेडिकल कॉलेज शुरुआत होना अति आवश्यक है
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज सुबह 11:00 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कॉलोनी कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिलने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा वहां पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में एक ज्ञापन प्रेषित किया इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी ने कहा कि जनपद रामपुर में जिला चिकित्सालय में 600 बेड का मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना अति आवश्यक है क्योंकि इसे शुरू न होने से प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार मृत्यु हो रही है हजारों मरीज जिला चिकित्सालय से रेफर होने के पश्चात बाहर निकलते ही दम तोड़ देते हैं क्योंकि जनपद रामपुर के जिला चिकित्सालय में विभिन्न रोगोके डॉक्टर जैसे हार्ट, ब्रेन, लिवर ,किडनी, जनरल फिजिशियन आदि न होने के कारण जनता बुरी तरह से तड़प रही है उसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपा सिंह जी से मिलने के लिए कहा उस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां पर गए और उन्होंने अपनी मेडिकल कॉलेज की बात कही तब माननीय अध्यक्ष जी को यह जानकारी प्राप्त हुई की अलीगंज बेनजीर गाटा संख्या 476, 481, 482 ,483 व 122 जो की बाग गुलजार ग्राम जगतपुर में स्थित है इस जमीन को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए चिन्हित किया गया जो की जमीन उधान विभाग की है इस पर दिनांक 7/ 12/ 2021 को सारी रिपोर्ट तैयार कर ली गई उसके पश्चात सारी रिपोर्ट तैयार के बाद 15 /12 /2021 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रामपुर को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध के लिए एक पत्र जारी किया गया उसके पश्चात 14/ 12/ 2021 को जिलाधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट सौप दी गई 22 दिसंबर 2021 को निदेशक उद्यान एवं खाद प्र संस्करण उत्तर प्रदेश टू सप्रू मार्ग लखनऊ को एक लेटर उद्यान विभाग की भूमि स्थानांतरण मेडिकल कॉलेज के लिए करने के लिए पत्र लिखा गया लेकिन आज तक उस पत्र का उद्यान विभाग की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है उसके पश्चात जनपद रामपुर में इन्वेस्टर की टीम सर्वे करने के लिए आई इसकी जानकारी भी प्राप्त की गई लगभग रामपुर का मेडिकल कॉलेज को सरकार की तरफ से मंजूरी की स्थिति पर है राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी का कहना है कि जल्दी रामपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री पप्पू खा, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासित संगठन मंत्री कन्हैया लाल पटवा, गोपाल शर्मा जिला प्रचार मंत्री, यासीन प्रचार मंत्री, मिलन सक्सेना जिला सचिव, शाहिद मामू संरक्षक, विष्णु सैनी, नजाकत अली रयान, प्रवीण गुर्जर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed