राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी द्वारा सौपा ज्ञापन

दातागंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदायूं ओमकार सिंह व उपजिलाध्यक्ष आतिफ खान जख्मी ने प्रियंका गांधी को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गये बरताव की घोर निंदा की । वही जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार अब पूर्ण रूप से विफल हो चुकी हैं जिस वजह से अपनी गलतियों को छिपाने के लिए इस तरह का पुलिस कर्मियों द्वारा बरताव कराया जा रहा हैं । जिससे कोई भी अन्य पार्टी इनकी पोल न खोल सकें उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी इनकी धमकियों से डरने बाले नही है और इनका डंटकर सामना करते रहेंगे । वही उप जिलाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि ये भाजपा बहिन बेटियों की इज्जत करने की बात करते है और खुद ही बहिनों की इज्जत से खिलवाड़ कराते है । जिस तरीके से प्रियंका गाँधी के साथ पुलिस कर्मियों ने खींचतान की है वह कहां का कानून है वही जिलाउपाअध्यक्ष आतिफ खान जख्मी ने कहा हम और हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं चाहे कुछ भी हो जाये पार्टी के पद अधिकारी और कार्यकर्ताओं का अपमान सहेंन नही किया जायेगा ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed