जनपद औरैया के अंतर्गत फफूंद थाना क्षेत्र ग्राम नुनहा में दबंगों ने अवनीश कुमार पुत्र वेदप्रकाश को लाठी डंडों से पीट पीट कर लहू लुहान कर अधमरा छोड़ दबंगों ने सही मौका देख वहां से भाग निकले। जहां पर परिजनों ने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पर पुलिस तो पहुंची मौके पर लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
एवं पीड़ित पक्ष ने बताया। कि मेरे द्वारा एक लिखित तहरीर भी दी गई है। लेकिन फफूंद थाना पुलिस की दबंगो से मिली भगत होने के कारण अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। तथा दबंग अभी भी खुल्लम खुल्ला घूम रहे है। एवं पीड़ित की मां ने बताया की दबंग लोग बहुत ही सांतिर व झगड़ालू किस्म के हैं और ये लोग हमेशा गांव मे लोगों को डरा व धमकाते रहते हैं।

जिससे गांव के लोग डरे एवं सहमे रहते हैं। अतः पीड़िता का फफूंद थाना पुलिस से विश्वास उठ जानें के कारण पीड़िता ने जिले के आलाधिकारियों एवं शासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी और मेरे पुत्र की रक्षा की जाए नहीं तो ये लोग उसे कभी भी मार सकते हैं। और पीड़ित मां ने अपने पुत्र का इलाज अस्पताल मे करा रही हैं। जहां अवनीश की स्थिति बहुत ही नाजुक बताई गई है। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं भी अपने पुत्र के साथ साथ प्राण त्याग दूंगी। अतः प्रशासन मेरी मदत करे जिस से मुझे न्याय मिल सकें।

रिपोर्टर रजनीश कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *