सपा कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर बिलासपुर तहसील में किया प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
बिलासपुर (रामपुर): समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गंभीर ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह विर्क और सांसद मुहीबुल्ला नदवी साहब के प्रतिनिधि अथर अली खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) को एक ज्ञापन सौंपकर जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं ने प्रशासन को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया:
1• पुलिया व सड़क निर्माण: ग्राम पिपलिया मिश्र में श्मशान घाट के रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण कराया जाए। साथ ही, अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले इस मार्ग पर खरंजा या आरसीसी रोड डलवाया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो।
3• श्मशान घाट हेतु रास्ता ग्राम पंचायत धावनी हसनपुर के मजरे रम्मनपुर में श्मशान घाट तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण मजबूरन मृत देह को खेतों के बीच से लेकर जाते हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए श्मशान घाट के लिए विधिवत रास्ता दिलाया जाए।
4 क्षतिग्रस्त पुलिया व जलभराव: ग्राम पंचायत खजुरिया में जाफर की दुकान के पास ओवरलोड अवैध खनन के डंपरों के कारण PWD द्वारा निर्मित पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते गांव के पानी की निकासी बंद हो गई है और गांव में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि गंदगी और रुके हुए पानी के कारण संक्रामक रोग फैलने की प्रबल आशंका है, अतः इस पुलिया की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि यदि इन जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर विक्की वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता याक़ूब खां, प्रेम शंकर दिवाकर, हरपाल सिंह यादवेन्द्र सिंह टीना, अरविन्द लोधी, रंजीत सिंह, अशोक सागर, शोज़ी खां, सोनू खां, राकेश यादव,इत्यादि भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed