नौहझील। जनपद मथुरा के कस्बा बाजना से 6 किमी दूर नौहझील में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदला। बुधवार को देर शाम दिल्ली NCR, नोएडा, मथुरा,आगरा, हाथरस, अलीगढ़ सहित अन्य कई जिलों में मौसम सुहाना हुआ।अचानक मौसम ने करवट बदल लिया है. पहले धूल भरी आंधी के बाद शहर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।तेज आंधी और बारिश के चलते नौहझील क्षेत्र के गांव, हसनपुर, बाजना, मानागढ़ी, सींगोंनी, मुश्मना, फिरोजपुर, रायपुर, रामगढ़ी,आदि गांव के खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल, सरसों, जैसी फसलों में भारी नुकसान दिखाई दिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed