एम डी न्यूज़
बरेली में एक व्यापारी ने अपनी दुकान में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी के बेटे को पुलिस ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि पुलिस लगातार व्यापारी से गाली गलौज और उनके बेटों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस की धमकियों और गाली-गलौज से क्षुब्ध होकर व्यापारी बुद्धसेन ने अपनी दुकान में ही लटककर लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से गंगवार कॉलोनी में तनाव का माहौल है। वहीं परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे है। उनका कहना है जब तक एफआईआर नहीं लिखी जाएगी, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। वही पुलिस परिजनों को लगातार समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर सीओ, एसडीएम और इंस्पेक्टर मौजूद है। मृतक पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed