एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

सहारनपुर,थाना चिलकाना। आज दिंनाक 19,03,2026, को थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात बदमाश बिलाल को घायल किया है। अभियुक्त के खिलाफ जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी,और गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुचीं ओर उसे घेर लिया। भागने की कोशिश में बिलाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शूरू कर दी पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गई। जिसमे बदमाश बिलाल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस टीम ने बदमाश को गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से, 01,.32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा और 7 खोखा कारतूस, 3100 रुपये नकद, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और ,01,मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed