बाराबंकी:‎जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर बाराबंकी में एनईपी 2020 केअनुसार शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता विकास हेतु क्रियात्मक शोध एवं उन्मुखीकरण पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर‎ डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव के सानिध्य  में नोडल प्रवक्ता डॉ   गीतांजलि सिंह यादव संयोजक लालचंद ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में समस्त प्रतिभागियों द्वारा एक क्रियात्मक शोध किया गया ग्रुप डिस्कशन कराया गया सभी ग्रुप संदर्भदाताओं ने अपने अपने शोध कार्य को चरण बद्ध तरीके पर विस्तृत चर्चा किया गया इसके बाद समस्त प्रतिभागियों को नोडल प्रवक्ता डॉ गीतांजलि सिंह यादव के द्वारा क्रियात्मक शोध के विशेषताओं एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया ।इस अवसर पर प्रवक्ता जहीर अहमद ,लाल चंद, अभिसारिका वर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *