
नव संवत्सर का शंखनाद: बदायूँ में भव्यता के साथ मना हिंदू नववर्ष
रिपोर्ट मनीष कांत बदायूँ
नगर में 19 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष ‘नव संवत्सर’ अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें स्वयंसेवकों के अनुशासन और कदमताल ने राष्ट्रभक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक डॉ. शुभेंद्र ने की, जबकि विभाग संघचालक सुनील और विभाग प्रचारक सुधांशु का विशेष सानिध्य एवं स्नेह स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक भरत लाल ने भारतीय नववर्ष के वैज्ञानिक व प्राकृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह समय प्रकृति में नवजीवन के संचार का प्रतीक है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में माता जीजाबाई के त्याग और समर्पण को अनुकरणीय बताया।

सह नगर कार्यवाह अभिनव सक्सेना के मुख्य शिक्षकत्व में संपन्न हुए इस संचलन के दौरान जिला कार्यवाह मून, सह जिला कार्यवाह मनोज, सह जिला शारीरिक प्रमुख अनुज, नगर कार्यवाह अंकित, वेद रतन, मुदित और कुशाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव एवं दिनेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
