बदायूँ।बिल्सी नगर पंचायत और थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया! सभी लोगों ने खुशी-खुशी ईद मनाई और नमाज अदा की! बिल्सी नगर में सभी मस्जिदों पर बिल्सी नगर और क्षेत्र निवासियों ने समय पर नमाज अदा की। इस मौके पर बिल्सी थाना पुलिस भारी बल के साथ मौजूद रहा ।


बिल्सी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस बल को ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहने के निर्देश दिए थाना अध्यक्ष ने कहा कि बिल्सी पुलिस पूरी मेहनत से अपनी ड्यूटी निभा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने दी जाएगी! जिससे आम जनता को कोई परेशानी हो!

इस दौरान ईद के खास त्यौहार पर सभी के चेहरे पर खुशी देखी गई! सुरक्षा की दृष्टि से बिल्सी में जगह-जगह पुलिस तैनात रही! ईद का त्योहार धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *