गोंडा-जिले में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई, जहां ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिले की 367 मस्जिदों और 278 ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती गई।


गोंडा शहर की पटेल नगर ईदगाह में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज कुमार रावत, एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।हालांकि कुछ जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को नमाज पढ़ने में दिक्कतें भी हुईं, फिर भी लोगों ने दूर-दूर खड़े होकर नमाज अदा की।


नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
प्रशासन ने पहले ही अपील की थी कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न की जाए जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *