वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
मां कामाख्या धाम महोत्सव–2026 “लोक संस्कृतियों का संगम” के तहत आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल प्रतियोगिता में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
रूदौली आगमन पर हेलिपैड पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और महोत्सव में उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार जताया।
दंगल प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रसिद्ध पहलवान अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे महोत्सव का आकर्षण और बढ़ गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *