प्रयागराज | फाफामऊ में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब इसके टोल प्लाजा का निर्माण कार्य मलाक हरहर की ओर शुरू किया गया है। प्लाजा के साथ एक ऐसा कमांड सेंटर चार महीने में तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी लंबे ब्रिज की निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि यूपी में पहली बार किसी ब्रिज के लिए चौदह लेन का टोल प्लाजा बनाया जाएगा। सात लेन आने के लिए और सात लेन जाने के लिए होगी। इसकी लंबाई 700 मीटर रहेगी प्लाजा से सटे हिस्से में तीन मंजिला कमांड सेंटर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए ब्रिज पर अगर कोई दुर्घटना होती है तो मिनटों में क्रेन पहुंचेगी और रूट को साफ करेगी।वीडियो इंसीडेंट डिटेक्शन सिस्टम के जरिए ब्रिज पर पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ब्रिज के दोनों छोर पर एलईडी गैंट्री लगाई जाएगी, जिस पर सेंटर से नियमित अंतराल पर संदेश प्रसारित किया जाएगा। मीट्रियोलॉजी सिस्टम से कोहरे की दृश्यता व हवा की गति भी मापी जाएगी और उसका संदेश देने की व्यवस्था होगी। सेंटर में एक क्रेन व मेडिकल सुविधा हर वक्त उपलब्ध कराई जाएगी।मई तक गंगा पर ब्रिज के एक्स्ट्रा डोज पीयर का बचा हुआ कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कमांड सेंटर से पूरे ब्रिज की निगरानी के लिए कई सिस्टम संचालित करने की योजना है।-वरुण वार्ष्णेय, सहायक अधिशाषी अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *